देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये, 41 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.79 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 41 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,361 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।