देश की खबरें | शोपियां मुठभेड़ : तीनों शव कब्र से निकाल कर परिजनों को सौंपे जाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 सितंबर जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले में जुलाई महीने में सेना के साथ एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों के शव कब्र से बाहर निकाले जाएंगे और कानूनी प्रक्रिया के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ITR Filing: करदाताओं को बड़ी राहत, 30 नवंबर तक बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन.

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि चूंकि मृतकों के डीएनए के नमूने परिवार के साथ मेल खाते हैं, इसलिए तीनों शवों को निकाला जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

सेना ने 18 जुलाई को दावा किया था कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अमसीपुरा गांव में तीन आतंकवादी मारे गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जय महाभारत पार्टी.

बाद में सेना ने सोशल मीडिया की उन रिपोर्टों के बाद जांच शुरू की जिनमें संकेत दिया गया था कि तीनों लोग जम्मू के राजौरी जिले के थे और अमसीपुरा में लापता हो गए थे।

शोपियां में मजदूरी करने वाले तीनों लोगों के परिवारों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)