COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,578 नये मामले, 355 मरीजों की मौत
मुंबई, सात अक्टूबर. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,578 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 14,80,489 हो गई. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि 355 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 39,072 हो गई.