देश की खबरें | विन्ध्य के विकास की कसर आगामी तीन साल में करेंगे पूरी : चौहान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रीवा (मप्र), सात अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार विन्ध्य के विकास की कसर आगामी तीन साल में पूरी कर देगी।

रीवा में 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण करते हुए चौहान ने यह बात कही।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,578 नये मामले, 355 मरीजों की मौत.

चौहान ने कहा, ‘‘मुझे विन्ध्य की जनता ने विशेष उपहार दिया है। मैं आप सबका आभारी हूँ। इसलिए प्रणाम नहीं, बल्कि दंडवत प्रणाम करता हूँ।’’

इसके बाद उन्होंने मंच पर साष्टांग प्रणाम किया।

यह भी पढ़े | पूर्व CBI डायरेक्टर Ashwani Kumar का संदिग्ध परिस्थियों में शव उनके शिमला आवास से बरामद, खुदकुशी की आशंका.

मुख्यमंत्री इतने भावुक इसलिए हुए क्योंकि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विन्ध्य क्षेत्र से 24 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस ने मात्र 6 जीती थीं।

चौहान ने कहा, ‘‘विन्ध्य के विकास में कोई कमी नहीं होगी। यह भविष्य में भोपाल एवं इंदौर से आगे निकल जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विन्ध्य क्षेत्र के विकास में जो कसर रह गई है, उसे तीन साल में पूरा करेंगे।’’

चौहान ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में विन्ध्य क्षेत्र में बाणसागर बांध, सोलर पॉवर प्लांट, अच्छी सड़कों, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी सहित विकास की अनेक सौगात दी गई हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से रीवा ही नहीं, पूरे विन्ध्य को आधुनिक उपचार सुविधाओं की सौगात मिली हैं। इस अस्पताल में अब ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ सहित अनेक गंभीर रोगों का उपचार हो रहा है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से इस अस्पताल का निर्माण किया गया है।

चौहान ने इस समारोह में 399 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री चौहान सच्चे जनसेवक के तौर पर प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीघ्र ही जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश वासियों की भूमिका अहम होगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शिरकत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)