विदेश की खबरें | हैरिस और पेंस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी

हैरिस के प्रचार दल ने उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी। हैरिस की जांच रिपोर्ट ऐसे समय नेगेटिव आयी है जब उन्हें 12 घंटे से कम समय बाद ही उप राष्ट्रपति माइक पेंस के साथ बहस करनी है। हैरिस की मंगलवार को कोविड-19 की जांच की गई थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार पेंस की कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी मंगलवार को नेगेटिव आयी।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

हैरिस और पेंस उटाह विश्वविद्यालय में 90 मिनट की बहस के लिए एकसाथ मंच पर होंगे।

अतिरिक्त एहतियात के लिए दोनों उम्मीदवारों के चारों ओर प्लेक्सिग्लास होगा।

यह भी पढ़े | Nobel Prize in Chemistry 2020 Winners: Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार.

यह अनुरोध बाइडेन-हैरिस प्रचार दल की ओर से किया गया था जिस पर पेंस की टीम ने आपत्ति जतायी थी।

हैरिस की सोमवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)