Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके को अपने पहले मैच में हार मिली थी, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी. ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.
सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. गुवाहटी में खेले गए उस मैच में सीएसके की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में सीएसके अपने अगले मैच में बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के पहले मैच में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने प्रभावित किया था. कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे. कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है. आईपीएल में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक 3 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा. ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से कम परेशानी होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY