देश की खबरें | मूर्ति चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, पांच करोड़ की मूर्ति बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि बीती रात कोतवाली नगर, स्वाट व निगरानी टीम के सहयोग से जिले के थाना धानेपुर स्थित सतनामी पुरवा राम जानकी मंदिर में डकैती करने के लिए जाते समय अभियुक्तगण करिया सिंह, रोहित सिंह व राजकुमार घरुक (निवासी अर्जुन वैश्य पुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज, गोंडा), मो. तालिब अंसारी (निवासी सकरौरा थाना कर्नलगंज, गोंडा), अजितेश कुमार सिंह तथा दीप चंद गौड (निवासी सराय गौरा थाना महाराजगंज जिला जौनपुर) को गिरफ्तार किया।