कराची, 13 दिसंबर पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथकवास में हैं।
“हमसफर”,“सदके तुम्हारे” जैसे शो और “बोल” और “बिन रोए” जैसी फिल्मों से मशहूर 35 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित होना मुश्किल है लेकिन उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।
यह भी पढ़े | Pakistan: रावलपिंडी में गंज मंडी पुलिस स्टेशन के पास धमाका, 14 लोग घायल.
माहिरा खान ने लिखा,“मैं कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हूं। फिलहाल मैं पृथकवास में हूं और मैंने उन सभी लोगों को सूचित कर दिया है, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे। यह मुश्किल है, लेकिन जल्दी ठीक हो जाएगा, इंशाअल्लाह।”
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और अन्य सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया ।
यह भी पढ़े | Shocking! महिला बाथटब में नहाने के दौरान चार्जिंग में लगाकर आईफोन कर रही थी इस्तेमाल, करंट लगने से हुई मौत.
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "दुआएं और फिल्मों के सुझावों का स्वागत है।”
हाल ही में उन्होंने लाहौर में अपनी आने वाली फिल्म 'नीलोफर' की शूटिंग पूरी की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY