देश की खबरें | सीआरपीएफ के कर्मियों के साहस की कहानी बयां करने वाली पुस्तक का लोकार्पण किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 2001 के संसद हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाली कमलेश कुमारी समेत अपने बहादुर जवानों के साहस की कहानी बयां करने वाली पुस्तक जारी की है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को संसद हमले की बरसी पर अपने चैंबर में पुस्तक का विमोचन किया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मंडप में बेटी की शादी के बाद 57 साल की मां ने भी लिए देवर संग सात फेरे, लोग हुए हैरान.

बिरला ने कहा, ‘‘मुझे पक्का विश्वास है कि यह पुस्तक सभी के हृदय को गर्वित करेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।’’

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने कहा कि सीआरपीएफ के बहादुर जवानों की कहानियों को बयां करन वाली पुस्तकों की श्रृंखला निकालने की योजना है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात.

इस श्रृंखला की यह पहली पुस्तक है जो इस बल के जवानों के अदम्य साहस के 13 सबसे बड़े कारनामों की कहानी है।

माहेश्वरी ने कहा, ‘‘ इन वीर जवानों ने सीआरपीएफ का वैभवशाली इतिहास रचा। उन्होंने धैर्य, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा से देश की सेवा की। इन निर्भीक कर्मियों के साहसिक कारनामों के लिए 2,000 से अधिक वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)