देश की खबरें | कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के मामले में लोक गायिका और 13 अन्य पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने गुजरात की एक लोकप्रिय गायिका और 13 अन्य पर मेहसाणा जिले में एक शादी समारोह के दौरान लाइव संगीत समारोह में कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मेहसाणा, 13 दिसंबर पुलिस ने गुजरात की एक लोकप्रिय गायिका और 13 अन्य पर मेहसाणा जिले में एक शादी समारोह के दौरान लाइव संगीत समारोह में कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विसनगर तालुका में शुक्रवार को आयोजित इस समारोह के संबंध में 14 आरोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी, कल एक दिन का रखेंगी उपवास.
विसनगर (तालुका) थाने के अधिकारी ने बताया कि गायिका को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समारोह के ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों को गायिका और अन्य के गीतों पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में लोग बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘‘ पुलिस ने इस संबंध में जांच की और पाया कि लोगों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। लोक गायिका समेत 14 के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।’’
उन्होंने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गायिका को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 1,204 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,508 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से अब तक 4,160 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

