जरुरी जानकारी | टियर-2 शहरों पर निगाह के साथ बिग बाजार की तीन तिमाहियों में 16 नए स्टोर की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख हाइपरमार्केट श्रृंखला बिग बाजार ने अगली तीन तिमाहियों के दौरान 16 नए स्टोर शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके साथ ही उसके स्टोरों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो जाएंगी।
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर देश की प्रमुख हाइपरमार्केट श्रृंखला बिग बाजार ने अगली तीन तिमाहियों के दौरान 16 नए स्टोर शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके साथ ही उसके स्टोरों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो जाएंगी।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिग बाजार की 100 से अधिक शहरों में मौजूदगी है।
यह भी पढ़े | RTGS Facility Becomes 24X7: आरटीजीएस सेवाएं आज रात से 24 घंटे उपलब्ध होंगी, यहां देखें पूरी डिटेल्स.
फ्यूचर समूह की कंपनी ने अपनी विस्तार योजना के तहत टियर-2 शहरों में नए स्टोर खोलने की योजना बनाई है, जो महामारी से अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं और वहां उपभोक्ता वर्ग तेजी से बढ़ रहा है।
बिग बाजार के सीईओ सदाशिव नायक ने कहा, ‘‘हम अगली तीन तिमाहियों में 300 हाइपरमार्केट स्टोर के लक्ष्य तक पहुंचने जा रहे हैं। ’’
उन्होंने आगे कहा कि फ्यूचर समूह के इस समय 100 से अधिक शहरों में करीब 284 स्टोर चालू हैं।
नायक ने कहा कि 300 स्टोरों के साथ हमारी लगभग सभी राज्यों तक पहुंच होगी।
हालांकि, उन्होंने बिग बाजार के विस्तार के संबंध में कोई वित्तीय और निवेश विवरण साझा नहीं किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

