COVID-19 महामारी से भारतीय अर्थव्यवस्था कमजोर, ऋण मांग बढ़ने के आसार: रिपोर्ट
अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म बीओएफए सिक्योरिटीज ने शुक्रवार को कहा कि वह जिन गतिविधि संकेतकों पर नजर रखती है, उनके मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था ‘‘कमजोर’’ बनी हुई है. सकारात्मक पक्ष के बारे में ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ऋण की मांग अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है, यानी यहां से अब मांग बढ़ने के आसार हैं.