विदेश की खबरें | फाइजर यूरोप में अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति अस्थायी रूप से कर रही कम : नॉर्वे

देश के जनस्वास्थ्य संस्थान में संक्रमण नियंत्रण विभाग के निदेशक गीर बुकहोम ने कहा, ‘‘हमें आज यह संदेश मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा था कि हमें तीन सप्ताह में फाइजर के टीके की 43,875 खुराक मिलेंगी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हमें 36,075 खुराक मिलेंगी।’’

विभाग ने कहा कि आपूर्ति में कमी अगले सप्ताह से शुरू होगी और यह इसलिए हो रहा है, ताकि फाइजर वर्तमान में 1.3 अरब खुराक से अपनी उत्पादन क्षमता को हर साल दो अरब तक कर सके।

इसने कहा, ‘‘इस अस्थायी कमी से सभी यूरोपीय देश प्रभावित होंगे।’’

नॉर्वे यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है।

हालांकि न तो फाइजर ने और न ही इसकी जर्मन साझेदार बायोएनटेक ने आपूर्ति में कमी की अभी कोई पुष्टि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)