एजेंसी न्यूज

UP के दारोगा पर लगा महिला से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने बताई आपबीती

दारोगा ने महिला को ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कोई नशीला पदार्थ डाल कर पिलाया तथा उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. महिला ने पिछले साल 2 सितंबर को शर्मा के विरुद्ध दुराचार का एक मामला दर्ज कराया था.

UP के दारोगा पर लगा महिला से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने बताई आपबीती
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात दारोगा सुनील शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है, “वह (महिला) मुकदमे की तारीख के बाद शाहजहांपुर से वापस कलान जाने के लिए एक ऑटो (तिपहिया वाहन) में बैठी लेकिन ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर उतार दिया और कलान जाने से मना कर दिया.” पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके बाद दारोगा सुनील शर्मा वहां पहुंच गए और उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को धमकी दी तथा उसे अपनी कार में जबरन डालकर सुनसान जगह ले गए.

आनंद ने बताया कि इसके बाद दारोगा ने महिला को ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कोई नशीला पदार्थ डाल कर पिलाया तथा उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.  महिला ने पिछले साल 2 सितंबर को शर्मा के विरुद्ध दुराचार का एक मामला दर्ज कराया था. उस समय शर्मा कलान थाने के प्रभारी थे. महिला ने शर्मा पर आरोप लगाया था कि उसका उसके पति के साथ दहेज विवाद चल रहा है और वह इसी मामले के सिलसिले में शर्मा के संपर्क में आई थी. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला के साथ बनाया अनैतिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया था लेकिन बदायूं पुलिस ने अपनी जांच में मामले को खत्म करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी.

पीड़िता 8 जनवरी को इसी मामले में कोर्ट में अर्जी देने के लिए शाहजहांपुर न्यायालय आई थी. महिला ने आरोप लगाया है कि वहां से लौटते समय उक्त दारोगा ने दुराचार किया. पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि आरोपी सुनील शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए लिखा गया है, वही पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच भी दूसरे जिले की पुलिस से कराई जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).