खेल की खबरें | तियाफोई को हराकर जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तियाफोई इससे पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ कभी नहीं खेले थे और उन्होंने कभी शीर्ष पांच में शामिल खिलाड़ी को नहीं हराया लेकिन जोकोविच के खिलाफ दूसरा सेट जीतने में सफल रहे। सर्बियाई खिलाड़ी ने 23 साल के तियाफोई को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-7, 7-6, 6-3 से हराया। जोकोविच को हालांकि यह मुकाबला जीतने के लिए साढ़े तीन घंटे तक पसीना बहाना बढ़ा।