देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक रहा, कश्मीर में ठंड का दौर जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं कश्मीर में ठंड का दौर जारी है। घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 तथा पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पठानकोट (9.2 डिग्री सेल्सियस), बठिंडा (8.5 डिग्री सेल्सियस), फरीदकोट (10.2 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं करनाल (7.8 डिग्री सेल्सियस), नारनौल (8 डिग्री सेल्सियस), रोहतक (11.6 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (11.7 डिग्री सेल्सियस) और सिरसा (8.3 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहा।
कश्मीर घाटी में अधितकर हिस्सों में तापमान में गिरावट के बीच ठंड का दौर जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में मौसम शुष्क लेकिन थोड़ा ठंडा रहने का अनुमान जताया है।
जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो पिछली रात के तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस से कम है।
अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो पिछली रात के तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
इसके अलावा पहलगाम में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विभाग ने कहा कि इस हफ्ते मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

