एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र के मुरैना जिले में दो बाइकों के भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन साल की एक बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

देश की खबरें | मप्र के मुरैना जिले में दो बाइकों के भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

मुरैना, (मप्र) 10 फरवरी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन साल की एक बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

जिले के सबलगढ़ के अनु विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) एस वी रघुवंशी ने बुधवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर कुकटावली गांव के पास मंगलवार रात आठ बजे यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय व्यक्ति, उसकी चाची और दो वर्षीय चचेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी बाइक पर सवार 34 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल का इलाज मुरैना के एक अस्पताल में चल रहा है ।

एसडीओपी ने बताया कि मृतक परिवार बाइक से सबलगढ़ से अपने गांव जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उसके परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).