देश की खबरें | जिस किसान का अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है : प्रियंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुये कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि ‘जो किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है, उसका बेटा आपकी सीमा पर खड़ा है, जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं, उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको किसानों का अपमान करने का हक नहीं है।’