विदेश की खबरें | इजराइल ने सीरिया पर किया मिसाइल हमला, छह की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, एक विपक्षी युद्ध-निगरानी समूह ने कहा कि इस हमले में ईरान-समर्थित छह लड़ाकों की मौत हो गई।
वहीं, एक विपक्षी युद्ध-निगरानी समूह ने कहा कि इस हमले में ईरान-समर्थित छह लड़ाकों की मौत हो गई।
सना न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि सीरियाई वायु सेना ने अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया। साथ ही कहा कि इजराइल के कब्जे वाले सीरियाई क्षेत्र गोलान हाइट्स से ये मिसाइलें दागी गई थीं।
ब्रिटेन आधारित एक विपक्षी युद्ध-निगरानी समूह ने कहा कि राजमार्ग के पास पहाड़ों में स्थित सीरियाई सेना की चौथी इकाई को निशाना बनाया गया। यह राजमार्ग दमिश्क को लेबनान की राजधानी बेरूत से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले के दौरान दमिश्क के दक्षिण में स्थित किश्वह में सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
समूह ने दावा किया कि इजराइल के मिसाइल हमले में किश्वह में दो जबकि दमिश्क-बेरूत राजमार्ग के पास चार लड़ाकों की मौत हो गई।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

