देश की खबरें | न्यायालय ने दंगे में संलिप्तता के आरोपी कैब ड्राइवर को जमानत दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगा भड़काने की साजिश रचने और हिंसा के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार एक कैब ड्राइवर को मंगलवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि आरोपी के कॉल विवरण रिकॉर्ड (सीडीआर) के मुताबिक वह उस इलाके में नहीं था, जहां पर यह घटना हुई थी।