विदेश की खबरें | जापान के शहर में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान ने पकड़ा जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अतामी (जापान), चार जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान में सेना के करीब 1,000 से अधिक जवान, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी जुटे हैं। भूस्खलन के बाद गाद के तेज प्रवाह में मकानों और कारों के बहने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।