एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 164 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में रविवार को कोविड-19 के 164 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,67,436 हो गई है तथा महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,073 हो गई है।

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 164 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

पणजी, चार जुलाई गोवा में रविवार को कोविड-19 के 164 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,67,436 हो गई है तथा महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,073 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 202 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,276 हो गई है।

गोवा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,087 है।

अधिकारी के मुताबिक, गोवा में अब तक 9,38,454 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो चुकी है, जिनमें से 4,609 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

गोवा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए थे और सात मरीजों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).