एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाण, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाण, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

चंडीगढ़, चार जुलाई हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम हरियाणा का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

यहां मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अन्य स्थानों में हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.5 और 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, बठिंडा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).