देश की खबरें | गोमती रिवरफ्रंट परियोजना : सीबीआई ने दूसरी प्राथमिकी दर्ज की, 189 अधिकारी, ठेकेदार नामजद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में 1,437 करोड़ रुपये की गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में 16 सरकारी अधिकारियों सहित 189 अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के दौरान यह परियोजना क्रियान्वित हुई थी, तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।