विदेश की खबरें | संधू ने अटलांटा का किया दौरा, भारत एवं अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत करने पर दिया जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पिछले सप्ताह अटलांटा शहर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए थिंक टैंक, शिक्षाविदों, कॉर्पोरेट जगत, सांसदों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ मुलाकात की।