China: पूर्वी चीन में बड़ा हादसा, होटल ढहने से कम से कम 8 लोगों की मौत, 9 लापता
चीन में बड़ा हादसा हुआ है. सूझोऊ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि होटल की इमारत सोमवार दोपहर में गिरी थी. कर्मचारियों ने रातभर जीवित बचे लोगों की तलाश की. अभियान में श्वान दस्ते, क्रेन, सीढ़ियों तथा ‘मेटल कटर’ का इस्तेमाल किया. घटनास्थल की तस्वीरों में बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं.
बीजिंग: चीन (China) में बड़ा हादसा हुआ है. सूझोऊ (Suzhou) प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि होटल की इमारत सोमवार दोपहर में गिरी थी. कर्मचारियों ने रातभर जीवित बचे लोगों की तलाश की. अभियान में श्वान दस्ते, क्रेन, सीढ़ियों तथा ‘मेटल कटर’ का इस्तेमाल किया. घटनास्थल की तस्वीरों में बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं. हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. हादसे के समय कम से कम 23 लोग मौके पर मौजूद थे. छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. अन्य नौ लोगों की तलाश जारी है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होना चाहते हैं अभिनेता जैकी चैन
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों में से 18 की पहचान होटल के ‘चेक-इन-रिकॉर्ड’ से हुई और इन्हें होटल अतिथि माना जा रहा है. पांच लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
चीन में होटल बुक करने वाले एप ‘सीट्रिप’ के अनुसार, 54 कमरे वाला ‘सिजी कैयुआन होटल’ 2018 में खोला गया था. वहीं, शहर की सरकार ने बताया कि भूकंप बचाव दल सहित 600 कर्मचारी और 120 वाहन तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं.
सूझोऊ, शंघाई के पास जिआंगसू प्रांत का एक शहर है. यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी ऐतिहासिक नहरों तथा पारम्परिक चीनी उद्यानों के लिए मशहूर है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

