Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी.
टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से आज होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (KKR vs SRH Head To Head)
आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 200 मैच पूरे करने के लिए एक मैच खेलने की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रामदीप सिंह को 1000 रन पूरे करने के लिए 66 रन की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रामदीप सिंह को 50 कैच तक पहुंचने के लिए पांच कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को 300 चौके पूरे करने के लिए 11 चौकों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 200 विकेट पूरे करने के लिए तीन विकेट की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन को 200 विकेट तक पहुंचने के लिए आठ विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को 50 कैच तक पहुंचने के लिए छह कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 500 चौके पूरे करने के लिए सात चौकों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए एक अर्धशतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को 500 रन पूरे करने के लिए 14 रन की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 100 छक्के पूरे करने के लिए 10 छक्कों की दरकार है.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY