देश की खबरें | पेगासस जासूसी कांड : राजस्थान कांग्रेस का धरना व प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेगासस जासूसी कांड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन का सांकेतिक घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। हालांकि इस धरने के दौरान विधायक गणेश घोघरा राज्यपाल, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए विपक्षी भाजपा के निशाने पर आ गए और पार्टी की ओर से उनके खिलाफ यहां एक थाने में शिकायत की गई है।