विदेश की खबरें | आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर झड़प, तीन सैन्यकर्मियों की मौत, चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। दोनों देशों ने झड़प शुरू करने का एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। अजरबैजान ने आरोप लगाया कि आर्मेनियाई बलों ने सीमा के कलबजार क्षेत्र में उसकी चौकियों पर गोलीबारी की, जबकि आर्मेनिया की सेना ने आरोप लगाया कि अजरबैजान के बलों ने उसके कर्मियों को निशाना बनाया।