एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में बस से टकराई कार, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में बुधवार तड़के एक कार और एक बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में बस से टकराई कार, चार लोगों की मौत

छोटा उदयपुर, 28 जुलाई गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में बुधवार तड़के एक कार और एक बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना संखेड़ा तालुका के छुच्छापुरा गांव के पास हुई, जब कार सड़क पर विपरीत दिशा में जा रही थी।

संखेड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले चार कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की बस से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए कार का दरवाजा तोड़ना पड़ा और जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकालने में घंटों लग गए। उन्होंने बताया कि बस कलावाड़ से छोटा उदयपुर जा रही थी और उसमें सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए संखेड़ा के एक अस्पताल में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).