COVID-19: दिल्ली के अस्पताल में कोरोनो रोगियों के बाल झड़ने की शिकायतों में 100 प्रतिशत वृद्धि
डॉक्टरों ने कहा कि आमतौर पर, कोविड-19 रोगियों को बीमारी से उबरने के एक महीने बाद बालों के झड़ने का अनुभव होता है. कुछ मामलों में, संक्रमण के दौरान भी बालों का झड़ना देखा जाता है. उन्होंने कहा कि आहार की आदतों में बदलाव, संक्रमण के दौरान बुखार, तनाव, चिंता, अचानक हार्मोनल परिवर्तन, कोविड के बाद लगातार जटिलताएं अस्थायी रूप से बालों के झड़ने के कुछ कारण हैं.