जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया एक माह के उच्च स्तर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के उदार नीतिगत रुख के सामने आने के बाद भारतीय रुपये सहित प्रमुख एशियाई मुद्राओं में बृहस्पतिवार को मजबूती दर्ज की गयी। दिन में रुपये की विनिमय दर नौ पैसे बढ़कर 74.29 प्रति डालर पर बंद हुई।
मुंबई, 29 जुलाई अमेरिकी फेडरल रिजर्व के उदार नीतिगत रुख के सामने आने के बाद भारतीय रुपये सहित प्रमुख एशियाई मुद्राओं में बृहस्पतिवार को मजबूती दर्ज की गयी। दिन में रुपये की विनिमय दर नौ पैसे बढ़कर 74.29 प्रति डालर पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह 74.32 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.22 के उच्च स्तर और 74.34 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले सत्र के मुकाबले नौ पैसे ऊंची रहकर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई जो 29 जून के बाद रुपये का सर्वोच्च बंद भाव है।
बुधवार को यह 74.38 रुपये प्रति डॉलर रही थी।
बृहस्पतिवार को अन्य एशियाई मु्द्रायें भी लाभ के साथ बंद हुई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत घटकर 92.04 रह गया।
वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 209.36 अंक की तेजी के साथ 52,653.07 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.39 प्रतिशत बढ़कर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,274.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

