देश की खबरें | अदालत ने आयकर आकलन स्थानांतरण के खिलाफ गांधी परिवार, आप की याचिकाओं पर सुनवायी शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा, आम आदमी पार्टी एवं अन्य की याचिकाओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्याायलय से कहा कि कर आकलन का मामला आयकर विभाग के केंद्रीय सर्कल को स्थानांतरित करना एक काला धब्बा है क्योंकि ऐसा सिर्फ तलाशी और जब्ती के मामलों में ही किया जा सकता है।