एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है और उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे, लोकतंत्र खतरे में है।

देश की खबरें | भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है: अखिलेश यादव

लखनऊ, 29 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है और उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे, लोकतंत्र खतरे में है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में लोक की आवाज को कुचलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है।

अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं का दायित्व इसलिए बड़ा है कि उत्तर प्रदेश ही देश की राजनीति की दिशा तय करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कारण संवैधानिक संस्थाओं को भी क्षति पहुंच रही है, उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह निर्वाचन की निष्पक्षता को भी प्रभावित करने की साजिश करती है।

यादव ने आरोप लगाया, '' भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है, भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सोशल मीडिया में कई भाजपाई समाजवादी पार्टी के समर्थक बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते हैं और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).