COVID-19: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में दी जा सकती है ढील
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य के कोविड -19 कार्य बल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, टोपे ने कहा कि शेष 11 जिलों में अधिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जहां संक्रमण दर अधिक है. उन्होंने कहा, “हमने मुंबई सहित 25 जिलों में अधिक छूट देने पर चर्चा की है, जहां संक्रमण दर राज्य के औसत से बहुत कम है.