एजेंसी न्यूज

Tripura में खेला, कांग्रेस नेता सुबल भौमिक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

त्रिपुरा में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कई और नेताओं के साथ यहां एक होटल के अहाते में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। दरअसल यह कार्यक्रम होटल के सभागार में आयोजित होना था लेकिन पुलिस ने कोविड-19 नियमों के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया।

Tripura में खेला, कांग्रेस नेता सुबल भौमिक तृणमूल कांग्रेस में शामिल
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (file photo)

अगरतला, 29 जुलाई त्रिपुरा में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कई और नेताओं के साथ यहां एक होटल के अहाते में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। दरअसल यह कार्यक्रम होटल के सभागार में आयोजित होना था लेकिन पुलिस ने कोविड-19 नियमों के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पश्चिम बंगाल के मंत्रियों बी बसु और मोलॉय घटक ने सुबल भौमिक को पार्टी का झंडा सौंपा। भौमिक कांग्रेस में शामिल होने से पहले भाजपा के त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ओ ब्रायन ने कहा कि ‘अप्रत्याशित घटना’ से भाजपा की असुरक्षा की भावना जाहिर होती है। वहीं मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि सभी को कोविड-19 नियमों का पालन करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पुलिस के हस्तक्षेप की निंदा करते हुए भौमिक ने आरोप लगाया कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से रोकने लिए यह भाजपा सरकार का ‘‘सोचा समझा’’ कदम था।

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 06:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).