देश की खबरें | अदालत ने नाल्को के पूर्व सीएमडी, पत्नी और दो अन्य को धन शोधन का दोषी ठहराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक विशेष अदालत ने नवरत्न कंपनी, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अभय कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और दो अन्य को 2010 में कंपनी द्वारा जारी कोयला आपूर्ति निविदा से जुड़े रिश्वतखोरी के एक मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत सोमवार को दोषी ठहराया।