जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में भारी गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में भारी गिरावट के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटते दिखाई दिये तथा सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। सुस्त एवं नीरस कामकाज की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत बने रहे।