एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पालघर में महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की, शव को घर में टाइलों के नीचे दफनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में टाइलों के नीचे दफना दिया।

देश की खबरें | पालघर में महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की, शव को घर में टाइलों के नीचे दफनाया

पालघर, 21 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में टाइलों के नीचे दफना दिया।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि सड़ी-गली लाश दो सप्ताह पुरानी लगती है जिसे आज बाहर निकाला गया तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मीरा-भयंदर-वसई-विरार पुलिस ने चमन देवी (28) और उसके प्रेमी एवं पड़ोसी मोनू शर्मा (20) की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विजय चौहान (34) के रूप में हुई है जो मुंबई के सुदूर उपनगर नालासोपारा के गंगनीपाड़ा इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में रहता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात चौहान का भाई उसे ढूंढ़ता हुआ आया और उसे घर पर न पाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस की एक टीम घर पहुंची और वहां दुर्गंध महसूस की। बाद में, पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय तहसीलदार की मौजूदगी में चौहान के शव को बाहर निकाला, जिसे घर में दफनाकर ऊपर टाइल लगा दी गई थीं।

पुलिस को संदेह है कि चौहान की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और फरार हो गई।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने हत्या कैसे और क्यों की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).