देश की खबरें | पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों की हत्या के प्रयास के लिए पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों की हत्या के इरादे से आटे में कथित तौर पर सल्फास मिलाने के लिए एक महिला, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कौशांबी, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों की हत्या के इरादे से आटे में कथित तौर पर सल्फास मिलाने के लिए एक महिला, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के मलकिया गांव निवासी बृजेश कुमार ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मालती देवी ने खाना बनाते समय उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की नीयत से आटे में सल्फास मिलाया था।
अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आटे से बदबू आने पर जब बृजेश ने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह उससे और उसके परिवार से छुटकारा पाना चाहती है।
उन्होंने बताया कि आरोपी मालती देवी ने अपने पिता कल्लू प्रसाद और भाई बजरंगी के कहने पर यह साजिश रची थी।
सिंह ने बताया कि बृजेश कुमार की शिकायत पर मालती देवी, उसके पिता कल्लू प्रसाद और भाई बजरंगबली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/ 61(2) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मालती देवी ने आटे में जहर मिलाने की बात कबूल कर ली।
पुलिस के मुताबिक, जहर मिले आटे को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

