विदेश की खबरें | पलायन: यूक्रेन के करीब 1.2 लाख लोगों ने मांगी शरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वारसा, 26 फरवरी (एपी) द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप की सबसे बड़ी जमीनी जंग में शनिवार को रूस की हमलावर सेना के राजधानी कीव की तरफ आगे बढ़ने से हजारों की संख्या में यूक्रेन के लोग भागकर सीमा पर पहुंचे थे। रात के अंधेरे में कुछ लोग पैदल चलकर कई मील की दूरी तय की, तो कुछ लोग ट्रेन, कार या बस से पहुंचकर सीमा पर लगी मीलों लंबी कतार का हिस्सा बने।