Jammu-Kashmir: अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश का पाकिस्तानी कमांडर सहित चार आतंकवादी मारे गए, एक गिरफ्तार
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गांदरबल में मारा गया आतंकवादी आदिल खान अक्टूबर 2020 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर हमले, श्रीनगर में नागरिकों की हत्याओं के अलावा, तौहीद चौक और चापरगुंड, गांदरबल में ग्रेनेड हमले में सहयोग देने में शामिल था. वह युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी शामिल था.’’