केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- भारतीय विमानन कंपिनयों में हर साल 120 नए विमान शामिल होने की उम्मीद
सिंधिया के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत में लगभग 9,000 पायलट हैं और इनमें से 15 फीसदी महिलाएं हैं, जो वैश्विक औसत यानी कि पांच प्रतिशत से बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि घरेलू हवाई यातायात जो प्रतिदिन औसतन 39 लाख यात्रियों का था, वह सार्स-कोव-2 वायरस के ओमीक्रोन संस्करण से आई महामारी की तीसरी लहर के दौरान घटकर रोजाना औसतन 11.6 लाख यात्री रह गया.