एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेरोजगारी के खिलाफ राजस्थान में निर्दलीय विधायक ने लगाई दिन भर दौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने बेरोजगारी व भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को यहां सेंट्रल पार्क में दिन भर दौड़ लगाई।

देश की खबरें | बेरोजगारी के खिलाफ राजस्थान में निर्दलीय विधायक ने लगाई दिन भर दौड़

जयपुर, 25 मार्च बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने बेरोजगारी व भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को यहां सेंट्रल पार्क में दिन भर दौड़ लगाई।

उल्लेखनीय है कि यादव ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पर चर्चा के दौरान घोषणा की थी वह राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर बेरोजगारों के सपनों का खून करने वाले गैंग व सरकारों की नाकामी के विरोध में कल काले कपड़े पहनकर सूर्योदय से सूर्यास्त तक जयपुर के सेंट्रल पार्क में दौड़ लगाएंगे।

विधायक ने आज सुबह सेंट्रल पार्क में दौड़ शुरू करने के साथ ही सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार के खिलाफ गुस्सा व्यक्त कर रहा हूं। मैं उन्हें राज्य के युवाओं के दर्द के बारे में बताना चाहता हूं। 23 राज्य ऐसे हैं जहां राजस्थान के युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है और राज्य सरकार नौकरी नहीं दे रही है। तो ऐसे में राज्य का युवा कहां जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता से लोग लाचार हैं। मैं अनियमितता करने वाले लोगों से नहीं लड़ सकता इसलिए मुझे अपना गुस्सा ऐसे जाहिर करना पड़ रहा है।’’

वहीं यादव द्वारा दिन भर दौड़ की जानकारी मिलने के बाद मुख्य सचेतक महेश जोशी सेंट्रल पार्क पहुंचे और उनसे रुकने का आग्रह किया। जोशी ने वहीं रुककर यादव को समझाया लेकिन उन्होंने अपनी दौड़ जारी रखी। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई अन्य विधायक भी पार्क पहुंचे। राठौड़ ने कुछ देर साथ दौड़ कर यादव का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).