Punjab: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- देश का सबसे अनुशासित और आधुनिक शहर बनेगा चंडीगढ़
गृह मंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र, चंडीगढ़ आवासीय बोर्ड का एक नया कार्यालय भवन, दो सरकारी स्कूल और एक शहरी पार्क शामिल हैं. शाह ने वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रावास ब्लॉक और एक बस डिपो-सह-कार्यशाला की भी आधारशिला रखी.