COVID-19 Updates: भारत में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, बीते 24 घंटे में 1,054 नए मामले, 29 लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,054 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,35,271 हो गई, जबकि 29 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,685 पर पहुंच गई.