एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में दो लड़के नदी में डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लड़के नदी में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में दो लड़के नदी में डूबे

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लड़के नदी में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब भिवंडी शहर के धामानकर नाका के छह लड़के वरलादेवी नदी में तैराकी के लिए गए।

अधिकारी के मुताबिक, तैराकी के बाद चार लड़के नदी से बाहर आ गए और जब उन्हें अपने दो साथी नहीं मिले तो उन्होंने स्थानीय पुलिस और भिवंडी निजामपुर नगर निगम की दमकल सेवाओं को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरे पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक लड़के के शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शनिवार रात नदी से एक अन्य लड़के का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक अमन आसिफ चौस (11) है, जो मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला था और भिवंडी में अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में औरंगाबाद में उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान अमन अंसारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).