देश की खबरें | दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल में पांच साल में सबसे अधिक है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।