देश की खबरें | त्रिपुरा में दो बांग्लादेशी लड़की गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर रेलवे स्टेशन के पास से वैध दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने दो बांग्लादेशी लड़कियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
अगरतला, 11 अप्रैल त्रिपुरा के उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर रेलवे स्टेशन के पास से वैध दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने दो बांग्लादेशी लड़कियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि गोमती जिले के बागमा इलाके की रहने वाली एक महिला को भी इन दो लड़कियों के साथ पकड़ा गया है।
ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तीनों को देखा और अधिकारियों को उनकी आवाजाही के बारे में सूचित किया।
एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जब उनके बयान असंगत पाए गए तो उनसे अपनी पहचान प्रकट करने को कहा।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने हालांकि, अपना मतदाता परिचय पत्र प्रस्तुत किया लेकिन दोनों लड़कियों ने कोई भी वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रही । ये दोनों दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया सीमा से देश में प्रवेश किया था ।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह गुवाहाटी जाने वाली गाड़ी में दोनों को बैठने में मदद करने के लिये धर्मपुर आयी है ।
उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि बांग्लादेश की रहने वाली दोनों लड़कियां काम की तलाश में गुवाहाटी जा रही थी । दोनों को भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

