विदेश की खबरें | वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिये भारत, अमेरिका संयुक्त शोध, सूचनाओं को साझा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी और अन्य समकालीन वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का मुकाबला करने में भारत-अमेरिका साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, दोनों देशों ने महामारी से संबंधित टीकों और चिकित्सा उत्पादन में बाधाओं को दूर करने के लिए संयुक्त अनुसंधान और सूचना साझा करने की सुविधा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि टीकों के लिए आपूर्ति श्रृंखला “अधिक लचीली, स्थिर और अनुमानित हो।”